फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा स्पेशल ट्रेन समय से गुजारीं तो बदल दिए गए दो अधिकारी

Wed, 12 Oct 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर चलाई गईं बसपा स्पेशल ट्रेन अधिकारियों के लिए जी का जंजाल बन गईं। मुरादाबाद से 15 स्पेशल गाड़ियां गुजरी थीं। जिसके चलते सभी ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया। ट्रेनें घंटों की देरी गुजरी। यात्रियाें को परेशानी हुई।
विज्ञापन


इसी दौरान अधिकारियों को भी बदल दिया गया। इसको लेकर चर्चाएं भी चल रही हैं। कांशीराम के परिनिर्माण दिवस पर बसपा ने लखनऊ में रैली का आयोजन किया। रैली में प्रदेश भर से लाखों लोगों को जुटाने का टारगेट पदाधिकारियों को दिया गया। रैली उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी बसपा कार्यकर्ता पहुंचे।

कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए मुरादाबाद मंडल से सात ट्रेन, छह अंबाला मंडल से और दो दिल्ली से बुक कराई गई थीं। 15 ट्रेनों के अचानक से शेड्यूल में आने के अलावा अलीगढ़ में एनआई के कारण रूट डायवर्जन ने भी मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन


नतीजा रैली के लिए बुक हुई गाड़ियां तो समय से चलीं, लेकिन सभी गाड़ियाें का शेड्यूल पटरी से उतर गया। यात्री भी परेशान हुए। मुख्यालय तक शिकायत हुई। इसके बाद सोमवार को अधिकारियों के तबादले भी कर दिए गए। इस कार्रवाई को लोग बसपा की रैली के लिए बुक कराई गई ट्रेनों को प्राथमिकता पर चलाए जाने से जोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें