फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कटघर यार्ड में चटकी रेल पटरी, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार सुबह कटघर रेलवे यार्ड में पेट्रोल मैन की सूझबूझ से हादसा बच गया। पेट्रोल मैन ने रेल पटरी चटकी देख तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी देकर ट्रेनों का संचालन रुकवा लिया। वरना पंद्रह मिनट बाद ही यहां से इंटर सिटी एक्सप्रेस गुजरनी थी। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सवा छह बजे पेट्रोलमैन सतेंद्र कुमार कटघर रेलवे स्टेशन के यार्ड में अप लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि अप लाइन पर रेल पटरी चटकी हुई है। उसने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन मास्टर को दी और ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। यहां से पंद्रह मिनट बाद ही इंटरसिटी बरेली दिल्ली (14315) एक्सप्रेस ट्रेन गुजरनी थी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी और इंटर सिटी ट्रेन को रुकवा लिया गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। इसके बाद इंटर सिटी ट्रेन को लूप लाइन से रवाना किया गया। सुबह सात बजे ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें