फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले ही दिन तीन घंटे में सात जगह चटकीं पटरियां

Thu, 02 Jan 2020 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
टूटी हुई पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल के पहले ही दिन मंडल में सात जगह पटरियां चटक गईं। गनीमत रही कि कहीं हादसा नहीं हुआ। तीन घंटे के अंतराल में अलग अलग जगह रेल पटरियां चटकी मिलने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेनों का संचालन बंद करवाने के बाद ट्रैक दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।

विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के चकराल मल और धामपुर के बीच बुधवार सुबह सवा छह बजे पेट्रोल मैन ने रेल पटरी चटकी देखी तो तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया।

इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस 35 मिनट बीच में खड़ी रहीं। सवा सात बजे ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा मूंढापांडे और रामपुर के बीच बुधवार सुबह साढ़े छह बजे मेट टीडी मीना ने अप लाइन पर पटरी चटकी देखी तो तुरंत इसकी जानकारी मूंढापांडे स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया।

सूचना मिलने पर रामपुर सेक्शन के पीडब्ल्यूआई रेलवे टीम लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान दो मालगाड़ियां बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।

इसके अलावा बरेली और बरेली कैंट के बीच सुबह सवा नौ बजे रेल पटरी चटकी मिली है। इसके अलावा लंढौरा, दबतरा, सीबीगंज और धमौरा के पास भी रेल पटरियां चटक गईं। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें