फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कटघर के पास चटकी पटरी, एक घंटे खड़ी रही नैनी जनशताब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद-कटघर रेलखंड पर पटरी चटकने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। नैनी जनशताब्दी को एक घंटा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। देहरादून से काठगोदाम जाने वाली (12091) नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 8:39 बजे पहुंची थी।
विज्ञापन

ट्रेन एक घंटा स्टेशन पर ही खड़ी तो यात्री परेशान हो गए। उन्होंने बोगी से उतरकर स्टेशन मास्टर कार्यालय में जानकारी ली तो पता चला कि मुरादाबाद-कटघर के बीच रेल फ्रेक्चर हुआ है। इसके कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों को एहतियातन रोका गया है। नैनी जनशताब्दी का रामपुर पहुंचने का समय रात 9:11 बजे है। मुरादाबाद में एक घंटा खड़े रहने के कारण ट्रेन 11:16 बजे रामपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें