फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की मिल पर छापा, 220 टन गेहूं पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विपणन विभाग की टीम द्वारा गेहूं के अवैध भंडारण को लेकर की जा रही जांच जारी है। टीम ने शनिवार कुंदरकी क्षेत्र स्थित राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मेहंदी हसन की राइस मिल पर पहुंच कर वहां अवैध भंडारण के शक में 220 टन गेहूं अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर अवैध भंडारण के शक में 800 क्विंटल गेहूं पकड़ा गया है। इसमें से एक फर्म से करीब 84 हजार रुपये शमन शुल्क भी मंडी प्रशासन ने वसूला है। जबकि शेष दोनों फर्मों के पास मिले गेहूं की जांच की जा रही है।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त व डीएम के निर्देश पर विपणन विभाग की टीम जिले भर में अभियान चलाकर अवैध रूप से भंडारित गेहूं को पकड़ रही है।
विज्ञापन


शनिवार अभियान के तहत टीम ने कुंदरकी क्षेत्र में हसन ट्रेडर्स के यहां छापेमारी कर 500 क्विंटल गेहूं अवैध भंडारण के शक में पकड़ा गया। वह कोई भी अभिलेख उससे संबंधित नहीं दिखा सके। मंड़ी प्रशासन ने फर्मस्वामी से 84 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया है।

इसके अलावा सूर्या राइस मिल में एक स्थान पर 1700 व दूसरे स्थान पर 500 क्विंटल गेहूं अवैध भंडारण के शक में कब्जे में लिया गया। मिल के मालिक मेहंदी हसन जिला राइसमिल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। मौके पर वह भी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


मंडी और विपणन विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है। इसके अलावा एमएच राइस मिल पर रखे 300 क्विंटल गेहूं को भी अवैध भंडारण के शक में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें