फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसगुल्ले की फैक्ट्री में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोजपुर क्षेत्र के बहेड़ी ब्रह्मनान स्थित रसगुल्ले की फैक्टरी में शुक्रवार को छापा मारकर नमूने एकत्र किया। साथ ही टीम ने छजलैट में विक्रेताओं से दूध के पांच नमूने लिए। सभी छह नमूनों को टीम ने जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम शुक्रवार को भोजपुर क्षेत्र के बहेड़ी ब्रम्हनान निवासी अब्दुल वहीद की रसगुल्ला फैक्टरी पहुंची। छापे के दौरान टीम ने बिक्री के लिए रखे गए रसगुल्लों से नमूना एकत्रित किया। इसके बाद टीम ने शेरूआ चौराहा से दूध विक्रेताओं किशनपुर छजलैट निवासी दिनेश, जगत सिंह, नृपेंद्र सिंह, जाने आलम और इस्लामपुर भोजपुर निवासी जबर सिंह से दूध के पांच नमूनों को एकत्र किया। जांच के लिए सभी नमूनों को वाराणसी स्थित लैब के लिए शाम के समय भेजा गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश, ज्योत्सना त्रिपाठी और सहरिश सादात शामिल थे। सहायक आयुक्त (खाद्य) विनोद कुमार सिंह ने विभाग की तरह से लगातार तीसरे दिन छापा मारा गया है। लैब से रिपोर्ट आने पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें