मुरादाबाद। मिलावटी खाद्य पदार्थों के शक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जगह-जगह छापा मारकर खोया, दही, बेसन सहित 18 नमूनों तो एकत्र किया। टीमों ने जांच के लिए नमूनों को वाराणसी स्थित लैब भेज दिया है।
होली के त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने कोहिनूर तिराहा संभल रोड पर जमशेद की मुन्ना दूध डेयरी में छापा मारकर दही, खोया का नमूना एकत्र लिया। इसके अलावा इस्लामनगर में रेहान की दूध डेयरी से पनीर और खोया का नमूना एकत्र किया। टीम ने कोर्ट रोड स्थित विनोद कुमार की मिठाई की दुकान से मिठाई व नमकीन के नमूने लिए। शिवनगर जयंती रोड आईसा मस्जिद के सामने हरि किशन की दुकान में छापा मारकर टीम ने राईस ब्रान ऑयल और बेसन के नमूनों को एकत्र किया। खाद्य सुरक्षा की टीम ने रामपुर दोराहा स्थित अर्श किराना स्टोर में छापा मारकर बेसन का नमूना एकत्र किया। टीम ने जीरो प्वाइंट रामपुर रोड स्थित गोल्डन स्पून में छापा मारकर पनीर का नमूना एकत्र किया। मूंढापांडे स्थित जितेंद्र पाल की दुकान से छेना रसगुल्ला और बर्फी का नमूने को एकत्र किया। मूंढापांडे स्थित भूकन सिंह प्रधान की दुकान से खाद्य अधिकारियों ने खोया और मो. हसीब की दुकान से नमकीन व सोन पपड़ी के नमूनों को एकत्र किया।
सोमवार को भी मारा गया छापा
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को जटपुरा ठाकुरद्वारा स्थित आस मोहम्मद की दुकान में छापा मारकर क्रीम, मो. इकरार की दुकान से पनीर का नमूना, डींगरपुर स्थित अब्दुल वहाब की दुकान से मावा का नमूना एकत्र किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह, पीके त्रिपाठी, एसएसडी सच्चन, अमिता जिज्ञासु, ज्योत्सना त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद, धर्मपाल सिंह, राजीव कुमार वर्मा और वीरेश पाल शामिल रहे।