मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर अपर आयुक्त ब्रजेश कुमार सिंह ने टीम के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मार दिया। टीम को देखकर कार्यालय में मौजूद दो लोग भाग निकले। इस दौरान बाहरी तीन लोग रिकाॅर्ड रूम में पाए गए जो अपने कागजातों की छानबीन कराने के लिए आए थे।
अपर आयुक्त ने बताया कि किसी बाहरी व्यक्ति को रिकाॅर्ड रूम के अंदर प्रवेश देना नियम विरुद्ध है। इस मामले में मंडलायुक्त ने सब रजिस्ट्रार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। मुआयना कराने की जगह कर्मचारी भाग निकले। ऐसे हालात से आशंका बढ़ गई है कि विभाग में कुछ तो गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय की जांच की जाएगी ओर लापरवाही मिलने पर शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।