फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से टूटेगी कोरोना संक्रमण की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से जांच का दायरे बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी अचानक बढ़ने लगी है। जांच करवाने से घबराने और प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिह्नित बुखार और खांसी से पीड़ितों के एंटीजन टेस्ट के बाद संक्रमित सामने आने लगे हैं। मरीजों की संख्या जरूर बढ़ रही है, लेकिन संक्रमण के फैलाव का खतरा भी उतना ही कम हो रहा है। इसलिए घबराने के बजाए सावधानी बरतने और कोरोना की आशंका होने पर जांच कराने की जरूरत है। आपकी जागरूकता से ही संक्रमण की चेन ब्रेक होगी। रैपिड टेस्टिंग में मुरादाबाद शहर और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कुछ इलाकों में संक्रमण अधिक मिला है। स्वास्थ्य विभाग इन इलाकों में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में संक्रमितों की संख्या 1375 पहुंच गई है। संक्रमण की चपेट में आने से 51 लोगों की अकाल मौत भी हो गई। मरने वाले अधिकतर लोग उम्रदराज और किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहे हैं। इम्युनिटी कमजोर होने से संक्रमण से नहीं लड़ पाए हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने हर आशंकित व्यक्ति की जांच के आदेश दिए हैं। पॉजिटिव मरीजों के परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए लोगों के अलावा बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में परेशानी की शिकायत वाले मरीजों की रैपिड एंटीजन जांच होने लगी है। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निजी अस्पतालों में चिह्नित कर उनकी जांच करवाई जा रही है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक अभी तक सैंपल जांच के सीमित संसाधन थे। आरटीपीसीआर सैंपल लखनऊ जा रहे थे। हालांकि, अब ग्रेटर नोएडा भेजे जा रहे हैं। जिला स्तर पर ट्रू नेट में सैंपल बढ़ाने के साथ एंटीजन टेस्टिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। भ्रांतियों और अस्पताल में भर्ती होने की डर से लोग जांच के लिए सामने नहीं आ रहे थे। सरकार ने बिना लक्षणों वाले मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी है। होम आइसोलेशन की सुविधा से लोगों का डर दूर हुआ है। शिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लोगों को जागरूक करने से वह टेस्टिंग के लिए सामने आने लगे हैं। सीएमओ ने बताया कि दो दिन में 2000 लोगों के सैंपल हुए हैं। इनमें 162 पॉजिटिव आए हैं। मुरादाबाद के बाद ठाकुरद्वारा में अधिक मरीज मिले हैं। प्रवासी और पहले से संक्रमित लोगों के सेकेंड कांटेक्ट वाले अधिकतर मरीज हैं। संक्रमित मरीज चिह्नित होने के बाद संक्रमण के फैलाव का खतरा काफी कम हो जाएगा। जिन इलाकों में अधिक मरीज आ रहे हैं वहां के लिए नई कार्ययोजना बनाई जाएगी। एंटीजन टेस्टिंग लगातार चलेगी। उन्होंने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने में सबसे कारगर होगी। लोगों को सामने आने की जरूरत है, ताकि वो अपने परिवार और शहर को संक्रमण से बचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टेस्टिंग के साथ मरीजों की संख्या बढ़ेगी। इससे संक्रमण के फैलाव का खतरा कम होगा। आशंकित अपनी जांच कराएं।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें