फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर की परीक्षा में रामपुर के चाकू का सवाल पूछा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारत का राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है। उप्र के किस शहर को चाकुओं का शहर कहा जाता है। विश्व योग दिवस किस तारीख को मनाया जाता है। आदि सवाल शनिवार को शहर में आयोजित की गई इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्टोनेग्राफर, ड्राइवर ग्रुप सी व डी की परीक्षा में पूछे गए। अभ्यर्थियों ने कहा कि हिंदी, अंग्रेजी और सामान्यज्ञान के सवाल आसान थे। वहीं गणित के सवालों को हल करने में समय लगा।
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए मुरादाबाद के अलावा अन्य जनपदों के अभ्यर्थी भी आए। कड़ाके की ठंड में किसी भी परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थी केंद्रों पर दो घंटा पहले ही पहुंचना शुरू हो गए थे। मुरादाबाद में परीक्षा का आयोजन 24 केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों ने केंद्र के अंदर परीक्षा दी, जबकि बाहर उनका इंतजार कर रहे अभिभावकों का कड़ी ठंड और बर्फीली हवाओं ने इम्तिहान लिया।
विज्ञापन

सवाल आसान थे। दस मिनट पहले पेपर हल कर लिया था। हालांकि मुझे लग रहा है कि मेरे तीन सवाल हल करने से रह गए हैं। पुष्पेंद्र, बुढ़नपुर

इससे आसान पेपर नहीं हो सकता है। मैंने अपना पेपर एक घंटा 10 मिनट में कर लिया था। जबकि पेपर हल करने का समय डेढ़ घंटा था।
संदीप कुमार, नगीना बिजनौर

केंद्र पर एक बजे आ गया था। हिंदी और अंग्रेजी, सामान्य आसान सवाल थे। गणित के सवाल हल करने में समय लग रहा था।
धीरज, रामपुर

सुबह दस बजे मैं केंद्र पर आ गया था। गणित के सवाल लंबे थे। ये हाईस्कूल के स्तर के थे। नकारात्मक अंकन नहीं है।
मोरध्वज, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें