पीडब्लूडी ने रामपुर के आखिरी नवाब की पांच अचल संपत्तियों में शामिल चार इमारतों की कीमत 203.40 लाख लगाई है। रामपुर के बेनजीर बाग में खड़ी इमारत की कीमत 22.70 लाख, शाहबाद स्थित लखी बाग की इमारत 156.40 लाख, नवाब रेलवे स्टेशन की इमारत की कीमत 18.50 लाख और कुंडा की इमारत की कीमत 5.80 लाख लगाई गई है। एडवोकेट कमिश्नर अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि पीडब्लूडी ने चार इमारतों के मूल्यांकन की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है।