फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फर्म कर्मी की मौत, घर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर में ही पड़ा मिला है। किरायेदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी साजिद(35) का एक मकान मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर में है। इस मकान में किरायेदार रहते हैं, जबकि साजिद पत्नी जहां आरा और परिवार के अन्य लोगों के साथ चक्कर की मिलक में रहता है। दो दिन पहले साजिद चक्कर की मिलक से जयंतीपुर में आकर रहने लगा था। बुधवार रात किरायेदार ने देखा कि साजिद अपने कमरे में मृत पड़ा हैं। उनके सिर से खून बह रहा है। जबकि फंदे पर दुपट्टा लटका हुआ था। सूचना मिलने पर मझोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मझोला थाने के कार्यवाहक प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि साजिद ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फंदे पर एक झपट्टा लटका हुआ मिला है। फंदे टूटने से साजिद नीचे फर्श पर गिर गया था। जिससे सिर और मुंह में चोट लगने से खून निकल आया है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। साजिद फर्म में काम करता था। लेकिन पिछले काफी समय कोई काम धंधा नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें