फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पेंद्र हत्याकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस के सनसनीखेज पुष्पेंद्र हत्याकांड के मास्टर माइंड व महिला समाज कल्याण विभाग के बाबू चुन्नी लाल को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पांच हजार के ईनामी हत्यारोपी चुन्नी लाल ने बताया कि बाबू मुकु़ट लाल के साथ मिलकर मैंने हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन




दोनों ने तीन लाख रुपये की सुपारी देकर पुष्पेंद्र की हत्या करा दी थी। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी सिटी रामसुरेश यादव ने 21 सितंबर को फव्वारा चौक और कपूर कंपनी तिराहे के बीच में बाइक सवार बदमाशों ने गोविंद नगर निवासी पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।



भीड़ भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुष्पेंद्र के पिता आनंदपाल ने महिला कल्याण विभाग के बाबू चुन्नीलाल और मुकुट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 29 सितंबर को सिविल लाइंस पुलिस ने शहजादे समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया था।
विज्ञापन




तब पुलिस ने बताया था कि मुकुट लाल और चुन्नी लाल ने सुपारी देकर पुष्पेंद्र की हत्या कराई थी। पुष्पेंद्र महिला कल्याण विभाग में बतौर संविदा पर नौकरी कर चुका था। उसे चुन्नी लाल और मुकुट लाल द्वारा विभाग में किए करोड़ों रुपये के घोटाले की जानकारी थी।



सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे पुष्पेंद्र ने आरटीआई के जरिये विभाग की जानकारी लेना शुरू कर दी थी। फंसे के डर में दोनों बाबुओं ने पुष्पेंद्र की हत्या की सुपारी तीन लाख रुपये में दे दी थी। कुछ दिन पहले ही मुकुट ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।



बुधवार की रात सिविल लाइंस पुलिस ने फरार चुन्नीलाल निवासी दीन दयाल नगर निवासी थाना सिविल लाइंस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चुन्नी लाल को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें