मुरादाबाद। टनकपुर से दिल्ली के बीच चलेने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आज से शुरू होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इसके शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 27 फरवरी से यह ट्रेन रोजाना चलाई जाएगी।
कोरोनाकाल से पहले इस ट्रेन का नाम दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस था। हाल ही में रेलवे ने इसके नाम में परिवर्तन कर पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस कर दिया। अब 26 फरवरी से यह ट्रेन दोबारा शुरू होने जा रही है। विशेष बात यह है कि शुक्रवार को यह ट्रेन 05323 नंबर से चलेगी। जबकि 27 फरवरी से इसका नंबर बदलकर 05325 हो जाएगा। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि यह गाड़ी शुक्रवार को टनकपुर से दोपहर 1;25 बजे चलकर शाम 07;33 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से 07;38 बजे चलेगी और रात 11;35 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। शनिवार से रोजाना सुबह 11;25 बजे टनकपुर से रवाना होगी और शाम 05;33 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से 05;38 बजे चलकर रात 09;35 बजे दिल्ली पहुंचाएगी। वापसी में सुबह 06;10 बजे दिल्ली से चलेगी और सुबह 10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी, यहां आठ मिनट ठहरेगी और शाम 04;10 बजे टनकपुर पहुंचाएगी। रेल मंडल में मुरादाबाद जंक्शन समेत पिलखुआ, हापुड़, सिंभावली, गढ़मुकेतश्वर, गजरौला, अमरोहा, राजा का सहसपुर, चंदौसी, असफपुर, दबतारा, आंवला, बिशारतगंज और बरेली जंक्शन पर ठहरेगी।