टूटी पटरी से गुजरी पंजाब मेल, बचा हादसा
- फोटो : demo pic
रामपुर और शहजाद नगर के बीच मंगलवार सुबह पंजाब मेल टूटी पटरी से गुजर गई। झटका लगते ही चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी और कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रेनों का संचालन बंद कर ट्रैक ठीक किया गया।
अमृतसर से हावड़ा के बीच चलने वाली पंजाब मेल मंगलवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर रामपुर और शहजादनगर के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक को जोर का झटका लगा। चालक ने तुरंत ही ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। पटरी टूटे होने की जानकारी से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन किया।