फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भोलानाथ कॉलोनी सहित कई इलाकों से पानी निकालने के लिए लगे पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम ने भोलानाथ कॉलोनी समेत शहर के निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए मड पंप लगाए हैं। भोलानाथ काॅलोनी में जलभराव के कारण लोगों को जरूरत की चीज मंगाने और आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में लाइनपार जयंतीपुर, पंडित नगला, भोलानाथ काॅलोनी एवं जाहिद नगर करूला में अभी भी पानी भरा है। लोगों के घरों में भी पानी भरने से परेशानी हो रही है। सबसे खराब स्थिति भोलानाथ कॉलोनी की है। यहां लोगों के आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
नगर निगम ने पानी निकालने के लिए मड पंप लगाए हैं, लेकिन पानी अधिक होने के कारण एक दिन में नहीं निकाला जा सका। नगर निगम के निर्माण विभाग ने वार्ड नंबर-19 प्रसादी लाल रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। स्वतंत्रता सेनानी भवन की भी मरम्मत हो रही है।
विज्ञापन



नगर निगम ने पीलीकोठी क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण
मुरादाबाद। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने पीलीकोठी से लेकर अटल पथ तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सामान को हटाया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने एकता द्वार से पीली कोठी, महिला थाने, अटल पथ, जिलाधिकारी आवास के सामने से ठेलों और खोखों को हटाकर रास्ता साफ कराया। प्रवर्तन दल की टीम ने टाउन हॉल का भी निरीक्षण किया। इस अभियान में प्रवर्तन दल के प्रभारी एसके शाही सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें