फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव से पांच दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। युवक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवक की प्रेमिका की 15 दिन पहले संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पुलिस ने परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


रतनपुर कलां गांव निवासी फल विक्रेता राम सिंह का 19 वर्षीय बेटा अंकित सैनी पांच दिन पहले घर से बिना बताए लापता हो गया था, जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका पता नहीं चला था। शुक्रवार की दोपहर अंकित का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला। इस जानकारी मिलने पर सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता, थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। अंकित के पिता रामवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का एक युवती से प्रेम से प्रेम संबंध चल रहे थे। 15 दिन पहले युवती की मौत हो गई थी। युवती के परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद से युवती के परिवार के लोग मेरे बेटे को धमका रहे थे। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर का सबसे बड़ा बेटा था अंकित

अंकित सैनी घर अपने मां बाप का सबसे बड़ा बेटा था। उसके दो छोटे भाई अंकुश और हरीश हैं। सबसे बड़ी बहन गायित्री की शादी हो गई है। मां शांति देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मां बताया कि पांच दिन पहले अंकित बिना खाना खाए ही घर से चला गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें