मुरादाबाद। टीएमयू में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से एफडीपी का आयोजन किया गया। इसमें 12 सत्रों के जरिए शिक्षकों को मूल्य-आधारित शिक्षा के दर्शन, सिद्धांतों और व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराया गया।
एफडीपी में मानव आकांक्षाओं, समग्र विकास, सुख और समृद्धि की अवधारणाओं के साथ स्व और शरीर, परिवार, समाज और प्रकृति के मध्य सामंजस्य की समझ पर सत्र केंद्रित रहे। परिवार में सामंजस्य, सम्मान का सही मूल्यांकन, रिश्तों की अन्य भावनाएं जैसे स्नेह, देखभाल, मार्गदर्शन, श्रद्धा, महिमा, कृतज्ञता और प्रेम पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी सत्रों में वक्ताओं ने संवादात्मक, सहभागी और आत्मनिष्ठ पद्धति के माध्यम से शिक्षकों को प्रेरित किया। डॉ. पारुल वर्मा व डॉ. पवनेंद्र कुमार बतौर रिसोर्स पर्सन और डॉ. अरुण कुमार पांडेय बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इस मौके पर टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, चेयरपर्सन प्रो. मंजुला जैन, नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, डॉ. जेसलीन एम, डॉ. नेहा आनंद, डॉ. वरुण कुमार सिंह, डॉ. अमित कंसल, प्रो. रामनिवास, डॉ. संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।