फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्याओं के लेकर बेमियादी धरने पर बैठे मंडल के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर के किसानों ने मुरादाबाद में मुख्य अभियंता कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले यह धरना बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि वे तीन सितंबर को सीएम योगी से वार्ता के बाद ही वापस जाएंगे। आरोप है कि किसानों पर बिजली चोरी के मुकदमे लगाकर विद्युत निगम और विजिलेंस कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने रात दस बजे धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस प्रकार के सभी मुकदमों को वापस लिया जाए। बार बार शिकायत के बावजूद खराब मीटर नहीं बदले गए हैं। डिस्कनेक्शन अभियान के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। मीटर रीडर गलत बिल बनाकर दे रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए। कांठ बिजलीघर से जुड़े ट्यूबवेल फीडरों को पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। मंडल के तमाम गावों में जर्जर तारों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। बार-बार कहने पर भी विद्युत निगम के अधिकारी इन तारों को नहीं बदलवा रहे हैं। किसानों ने देहात क्षेत्र के विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। मुख्य अभियंता से मांग की गई कि अधिशासी अभियंता को हटाकर किसी अन्य अधिकारी को जांच सौंपकर निस्तारण कराया जाए।
आवेदन करने वाले किसानों को स्टोर से सामान निकलवाकर ट्यूबवेल के कनेक्शन दिलवाए जाएं। ट्यूबवेलों को नियमानुसार 10 घंटे बिजली दी जाए। विद्युत निगम द्वारा ट्यूबवेलों पर लगाए गए बिजली मीटर हटाए जाएं। किसानों को ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त दी जाए। घरेलू बिलों पर भी दरें आधी की जाएं। अगवानपुर 132 केवी बिजलीघर से कांठ बिजलीघर को मिलने वाली सप्लाई को आए दिन बंद कर दिया जाता है। इसमें सुधार किया जाए।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया धरना दे रहे किसानों की बात पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी से फोन पर कराई। उनके आश्वासन के बाद रात दस बजे किसानों ने धरना खत्म कर दिया। साथ ही एक सप्ताह तक मांगें पूरी नहीं होने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
धरना स्थल पर ही छका दूध और दाल-भात
किसानों ने बेमियादी धरना बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शुरू किया। दिन भर तमाम भाषण और नारेबाजी के बाद शाम को किसानों ने धरना स्थल पर ही दूध पिया और भोजन किया। शाम को मनोरंजन के लिए धरना स्थल पर ही नाच गाना भी किया। धरना प्रदर्शन में भाकियू के पश्चिमी यूपी के उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, दीपक चौधरी, बिजनौर के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, डॉ. नौ सिंह, भयराज सिंह, आशु बालियान, जीतू विश्नोई, डॉ. नरेश प्रताप सिंह, राधेश्याम, जयवीर सिंह ठाकुर समेत लगभग 150 पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने समझाया
शाम छह बजे धरना स्थल पर एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा किसानों से वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने विद्युत निगम से समन्वय कर किसानों के मुद्दों का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद किसान समाधान न होने तक धरना जारी रखने पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि सीएम तक किसानों की आवाज पहुंचनी जरूरी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने भी धरना स्थल पर मुआयना किया। दिनभर तमाम पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
वर्जन
किसानों की जो समस्याएं निगम स्तर पर गल की जा सकती हैं उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया है। जबकि मुकदमे वापस लिए जाने संबंधित मांगें नीतिगत हैं। उन पर निगम कुछ नहीं कर सकता। किसानों को समझाया गया लेकिन वे धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

- नीरज स्वरूप, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें