मुरादाबाद। ई-बसों के कंडक्टर चार माह से वेतन भुगतान होने की शिकायत से परेशान हैं। उन्होंने शनिवार को इ संबंध में चार्जिंग डिपो प्रभारी और सुपरवाईजर को ज्ञापन सौंपा। कंडक्टरों का कहना है कि 65 कंडक्टर भर्ती किए गए हैं। चार माह से सिर्फ 42 कंडक्टरों को ही ड्यूटी दी गई है। अप्रैल के बाद से कंडक्टरों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।
इसके बाद परिवहन निगम के अधिकारी चेकिंग कर डब्लूटी का आरोप लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार, शुक्रवार कोकंडक्टरों ने ई-बसों का संचालन नहीं किया। शेष कंडक्टरों से बसें चलवाई गईं। वहीं परिवहन निगम के आरएम का कहना है कि ई-बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों को निजी कंपनी भुगतान करती है। इसका निगम से कोई मतलब नहीं है। यदि कंडक्टर हमें अपनी समस्या लिखकर देंगे तो हम कंपनी से पूछ सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में अरविंद चौधरी, सुमित कुमार, देवेश मलिक, संजीव कुमार, नितिन कुमार, आकाश, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।