मूंढापांडे। मूंढापांडे थाने की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी 27 जुलाई की शाम घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते से खड़े तीन युवक उसे अगवा कर जंगल में ले गए थे, वहां उसके साथ तीनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी छोटे उर्फ गुलफाम और मोनिश निवासी मानपुर पट्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी गुलफाम पुत्र नवाब अली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। संवाद