फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मानसी नर्सिंग होम के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।आरोप है कि डॉक्टर ने पंद्रह लाख रुपये में पूरा इलाज कराने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मानसी नर्सिंग होम के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गर्भवती के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी हर्षित अपनी गर्भवती पत्नी परी का मानसी नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन माह में तीन लाख रुपये से अधिक का खर्च हो चुका है। डॉक्टर ने बच्चेदानी कमजोर बताकर ऑपरेशन किया था। लेकिन आपरेशन के बाद भी परी की परेशानी कम नहीं हुई। शुक्रवार को फिर से हर्षित पत्नी को लेकर अस्पताल आ गए। आरोप है कि डॉक्टर ने पंद्रह लाख रुपये में पूरा इलाज कराने की बात की। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता आ गए। हर्षित भी बजरंग दल में रहे हैं। कार्यकर्ता ने हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाकर पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज की छुट्टी करके घर भेज दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन करने के बाद वो अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें