मुरादाबाद। मरकजी जमीअत अहले सुन्नत एक बैठक शुक्रवार को लाल मस्जिद में हुई, जिसमें जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई। कमेटी ने जुलूस में सभी गाड़ियों और डीजे पर रोक लगाने का निर्णय लिया।
जुलूस-ए-ईदमिलादुन्नबी को लेकर हुई पहली बैठक में डीजे, छोटी बड़ी गाड़ियों, गाड़ियों से फेंके जाने वाले गैर जरूरी सामानों पर चर्चा की गई। जिसपर सभी लोगों ने चिंता जताई। आपसी मंथन के बाद कमेटी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में सभी गाड़ियों और डीजे पर रोक लगाने का ऐलान किया। बैठक में शामिल लोगों से अपील की गई कि वह मोहल्ले और अपने स्तर से इस रोक की सख्ती अमल कराएं। जुलूस में उलमा-ए-इकराम के साथ पैदल चलें। कमेटी से जुड़े शुजाअत अशरफी ने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की गाड़ी व डीजे की बुकिंग न करें।