फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों में उबाल, सड़क पर उतरकर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों में उबाल है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क के पास प्रदर्शन किया। जुलूस निकाला। पुतला दहन करने के लिए पुतला को लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में छीनाझपटी और नोकझोंक हुई। पुलिस ने पुतले को कब्जे में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिजनों की नौकरी और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क से मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या की संगठन निंदा करता है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए उन्होंने दोनों हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की मदद के लिए जो 3100000 की धनराशि देने की घोषणा की है, उसे बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया जाना चाहिए। इसके अलावा पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए। देशभर में हिंदू हित व सोच वाले संगठनों के दायित्वों का निर्वहन कर रहे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए आदेश पारित किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 26 जून को बरेली में हिंदू युवक की हत्या हुई है। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान प्रांत सह संयोजक गौरव भटनागर, विभाग अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, विभाग मंत्री भवनीश सेंगर, अध्यक्ष प्रभात गोयल, अविनाश गुप्ता, अश्वनी ठाकुर, साकार भटनागर, आदित्य भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें