फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में सपाइयों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर सपाइयों ने आक्रोश जताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर संस्थान की जमीन वापस दिलाने और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

सपा सांसद डा. एसटी हसन ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी नफरत, द्वेष भावना और राजनीति का शिकार हो रही है। कभी मुख्य द्वार को ध्वस्त किया जाता है तो कभी दीवारों को। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि संस्थान में करीब 4500 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षक और अन्य लोग इससे रोजगार पा रहे हैं। पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी ने कहा कि संस्थान की जमीन शिक्षा को प्रोत्साहन एवं शिक्षा के अधिकार का संरक्षण करते हुए वापस दी जाए। विश्वविद्यालय को बिना रुकावट सुचारु रूप से संचालन करने में मदद की जाए। इसके पहले सपाइयों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नरेश शर्मा, विजय वीर सिंह यादव, फुरकान अली, विकास चौधरी, हाजी कैसर अली, वसीम कुरैशी, जयपाल सिंह, अमित प्रजापति, आशीष त्यागी, फरीद मलिक, हाजी सरताज आलम, लालू परवेज, विनोद विकल, आरिश अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें