फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन -00

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/स्वार (रामपुर)। भाजपा नेता एवं अधिवक्ता रोहिताश मौर्य की गिरफ्तारी के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हड़ताल का एलान कर दिया। एसपी को दिए ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने व अधिवक्ता को रिहा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को टांडा में बार एसोसिएशन के सभागार में तमाम अधिवक्ता एकत्र हुए। जहां पर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कोर्ट कैंपस में घूमे और मुख्य द्वार को बंद कर दिया और प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि केमरी पुलिस ने भाजपा नेता व अधिवक्ता रोहिताश मौर्य को बिना उपर्युक्त कारण के हवालात में डाला है और हथकड़ी लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया है। आरोप लगाया कि रोहिताश मौर्य के खिलाफ झूठे मुकदमे में पुलिस ने जेल भेजा है। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने व अधिवक्ता को रिहा करने की मांग की। साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी एलान कर दिया। इस मौके पर महासचिव कौशलेंद्र सिंह, लालाराम श्रीवास्तव, श्यामलाल, इखलास अहमद, पृथ्वीभान सिंह, करनैल सिंह, रोमित सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से वादीकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनके मुकदमो की पैरवी नहीं हो सकी।
वहीं दूसरी ओर टांडा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमवीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कहा कि थाना केमरी पुलिस द्वारा अधिवक्ता रोहिताश मौर्य की बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई। जिसमें उन्हे गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने मांग की कि अधिवक्ता पर लगे सभी मुकदमे वापस हों तथा घटना में लिप्त सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। इस दौरान समर सिंह चौहान, अनिल कुमार भारद्वाज, हर्षवर्धन गौड़, संजय सिंह, केपी सिंह, राजीव सिंह, प्रथी सैनी, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वार में मंगलवार को सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें वकीलों ने भाजपा नेता और वकील रोहिताश मौर्य के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर विचार व्यक्त किए। वकीलों ने रोष जताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस मनमानी कर रही है। सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि इस मुद्दे को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुकदमा निरस्त कराने की मांग की जाए। इसके बाद वकीलों ने केमरी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं और आए दिन वकीलों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। जगह जगह वकीलों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। वकीलों ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा अधिनियम लागू कराए जाने की भी मांग की है। प्रदर्शनकारियों में सीनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, बृज किशोर दिवाकर, महबूब अली, नदीम अहमद, अतहर फहीम, महेंद्र गोस्वामी, संदीप सिंह, विक्रम सिंह, राजू पाल, अजहर अली, कमल सिंह, रिजवान अली, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, मोहम्मद जुनेद, सैयद मुमताज मियां, चंद्रपाल सिंह सागर, गजेंद्र सिंह तोमर, मोहम्मद आदिल, वैभव सक्सैना, हरस्वरूप सिंह और सरफराज अली आदि वकील मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें