फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डॉ. आंबेडकर के अपमान के आरोप में प्रधानाचार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के गांव आलियाबाद में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य पर संविधान निर्माता डाॅ. आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। आंबेडकर युवक संघ और बसपा कार्यकर्ता बुधवार को नगर के आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। वहां पर उन्होंने बैठक की।
विज्ञापन

बसपा के जिला सचिव डॉ.रामपाल सिंह गौतम ने कहा कि प्रधानाचार्य अशोक कुमार सूर्यवंशी ने विद्यालय में लगे कैलेंडर में डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र में उनका अपमान किया है।
आरोप है कि जब इसका विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों ने विरोध किया तो उन्होंने उनके उनके साथ मारपीट की और उन्हें मुर्गा बना दिया तो उन्होंने इसकी शिकायत अपने अभिभावकों से की जिस पर अभिभावक और ग्रामीणों ने वहां पर जाकर उसका विरोध किया। प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उनकी गिरफ्तारी की मांग की है कि इस संबंध में कोई कार्रवाई न होने पर दलित समाज, बसपा और अंबेडकर युवक संघ के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान बसपा के जिला सचिव डॉ.रामपाल सिंह गौतम, जिला पंचायत सदस्य पति रोहतास सिंह सैनी, अर्जुन सागर, अजय कुमार ,हरगोविंद सिंह, विनीत कुमार, अनिल कुमार, सूरजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें