कुंदरकी। शनिवार की देर शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बसेरा खास में स्थित प्राचीन सती मढ़ में स्थित एक पुराना सिरस का पेड़ काटने को लेकर हिंदू वर्ग के लोगों ने कड़ा रोष जताना है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और कुछ ही देर में सीओ बिलारी और तहसीलदार गांव पहुंचे तो हिंदू वर्ग के लोगों ने बताया कि बसेरा खास में शमशान घाट के बराबर में प्राचीन काल से सती मढ़ के नाम से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जिसमें लगभग 100 वर्षों से माता की पूजा होती आ रही है। साथ ही धार्मिक और सामाजिक क्रिया कलाप होते रहते हैं। वर्तमान में सिरस का पेेड़ था जो बहुत पुराना था। इस पेड़ को गांव के ही दूसरे वर्ग के दो व्यक्तियों ने सती मढ़ में स्थित प्राचीन पेड़ को पड़ोसी ग्राम इमरतपुर फरूखद्दीन निवासी एक व्यक्ति से कटवा दिया है। साथ ही सती मढ़ को नुकसान पहुंचा कर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। आला अधिकारियाें ने दोनों पक्षों से बात की जिसके बाद ग्रामीण को शांत हुए। बताते है कि वार्ता के दौरान तय हुआ कि चबूतरा बनेगा और पेड़ भी लगाया जाएगा।