फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में हिंदू संगठनों ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कुछ संगठनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर एक मंदिर के मामले में संतोषजनक जवाब नहीं देने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर के भगत सिंह पार्क में जमा हुए संगठनों के पदाधिकारियों ने सभा की। तिवारी सराय स्थित मुन्नी माता के मंदिर को लेकर मुकेश शर्मा व सतीश शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी से फोन पर वार्ता की थी। आरोप लगाया कि मंदिर की दुर्दशा के बारे में बताया तो जिलाध्यक्ष ने भड़कते हुए गलत व्यवहार किया और फोन काट दिया। वक्ताओं ने कहा कि मंदिर की हालत खराब है। मंदिर खंडहर बनता जा रहा है। नाली का पानी परिसर में घुस जाता है और गंदगी हो जाती है।
प्रदर्शन करने वालों में परशुराम सेना, महाकाल युवा शक्ति दल, परशुराम परिषद व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के सदस्य मौजूद थे। कुछ ने काली पट्टियां भी बांध रखी थीं। इस दौरान राकेश वार्ष्णेय, अमन, राहुल शर्मा, कपिल श्रोत्रीय, राजकुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा, अनुज सांख्यधर, महेंद्र, देवेंद्र, रोहित कुमार, आलोक कुमार, विशाल शर्मा, उमेश, वासु, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप गलत
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी का कहना है कि मंदिर की स्थिति के बारे में बातचीत हुई थी। उनको कहा गया था कि नियमानुसार काम कराया जा रहा है। इसके अलावा किसी के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया है। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें