फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो बदमाशों को रिमांड पर लेकर बरामद किए 29.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में कारोबारी मो. इमरान के घर डकैती डालने में शामिल रहे दो बदमाश रोहित और अंकित को पुलिस ने 36 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने पाकबड़ा के पास एक खंडहर में छिपाकर रखे 29.40 लाख रुपये बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस कारोबारी की बेटी अरीबा और उसके प्रेमी अरशद वारसी समेत आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया निवासी मो. इमरान पीतल कारोबार के साथ ही प्रॉपर्टी का काम करते हैं। वह नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पत्नी सीमा, दो बेटी और दो बेटों के साथ रहते हैं। 10 मई की देर रात उनके घर में डिजिटल लॉक खोलकर छह बदमाश घुस गए थे। बदमाश तमंचों के बल पर लेकर एक करोड़ 20 लाख रुपये की नकदी और छह तोला सोना लूट कर ले गए थे।
तीन दिन बाद पुलिस ने कारोबारी की बेटी अरीबा, उसके प्रेमी अमरोहा के गौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव मकदूमपुर निवासी अरशद वारसी, मझोला के मनोहरपुर निवासी कुलदीप, रवि और निक्की समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। कारोबारी की बेटी अरीबा ने ही अंदर से मकान का डिजिटल लॉक खोल कर प्रेमी अरशद और उसके साथियों को बुलाकर डकैती डलवाई थी।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस ने 47 लाख 24 हजार रुपये भी बरामद कर लिए थे। 17 मई को पुलिस ने अमरोहा जिले के गजरौला थाना के पपसरा खादर निवासी नदीम, तिगरिया भूड़ निवासी सतेंद्र उर्फ बिट्टू और आदित्य को गिरफ्तार कर 23 लाख पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की थी। इस घटना में शामिल अमरोहा जिले के नौनेर गांव निवासी रोहित और अमरोहा जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी अंकित भी शामिल थे।
दोनों ने लूट के पुराने मामले में अमरोहा कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जहां से रोहित और अंकित को बिजनौर जेल भेज दिया गया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अंकित और रोहित की कोर्ट से 36 घंटे की पुलिस रिमांड मिली थी। दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह घटना में शामिल थे और अपने हिस्से के मिले 29.40 लाख रुपये पाकबड़ा के पास खंडहर में छिपा दिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों से बरामद बरामद की और कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें