फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शराब की दुकान का विरोध, महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Sep 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पेली बिश्नोई गांव की महिलाओं ने मंगलवार को शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दुकान को हटवाने की मांग की है। महिलाओं ने बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन


महिलाओं ने कांठ तहसील पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि गांव में शराब की दुकान होने से छोटे बच्चों को भी इसकी लत लग रही है। इससे नई पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ गया है। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी से मुलाकात की। उन्होंने दुकान को गांव से हटाने के संबंध में एक प्रार्थना-पत्र दिया। इस प्रार्थना-पत्र पर विनीता, सोनी, किरन, मुन्नी, सीमा, जयेंद्री, सुधा, दयावती, अनीता, कलावती, लक्ष्मी, राखी, संतरेश, भारती, बाला, दया, मिथलेश, आशा और कमला सहित कई महिलाओं के हस्ताक्षर थे।
क्षेत्र के मौहड़ी हजरतपुर गांव में कांवड़ पथ मार्ग पर शराब की दुकानों का मामला पहले से ही चल रहा है। यह मुद्दा अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था कि इसी बीच अब पेली बिश्नोई गांव में भी शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया है। महिलाओं का कहना है कि ऐसी दुकानें सामाजिक माहौल को खराब कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें