फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं आई अमन की अपील

विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला कसाई खाने में युवक पर लाठी भांजती पुलिस। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। अमन और सलामती की जोरदार अपील के बावजूद शहर के युवा बेकाबू हो गए। जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून को लेकर युवाओं का आक्रोश भड़क उठा। नागरिकता संशोधन कानून मंजूर नहीं..., हिंदू मुस्लिम भाई-भाई के नारे से जामा मस्जिद और मुल्लाना की गलियां गूंज उठी। कई बार भगदड़ के जैसे हालात बने। हालात को काबू में करने के लिए संभ्रांत लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर एक बजे जामा मस्जिद का परिसर नमाजियों से भर गया। इसके बाद आने वाले लोग मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने की तैयारी में जुट गए। दोपहर डेढ़ बजे के बाद नमाज शुरू हुई। मुफ्ती सैयद अफ्फान मंसूरपुरी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने नमाज के बाद लोगों से अमन और सलामती की अपील की। इसके अलावा उन्होंने किसी तरह के विरोध प्रदर्शन से पूरी तरह इनकार कर दिया। लगभग 10 मिनट की दुआ में उन्होंने मुल्क के हालात पर रोशनी डाली। नमाजियों से अमन और शांति बरकरार बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें। उन्होंने अमन और सलामती को बरकरार रखने की दुआ कराई। इसके बाद लोगों ने मस्जिदों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई बार भगदड़ के हालात हो गए। काफी देर तक शहर का माहौल गरम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें