अमरोहा की जामा मस्जिद में नामज के बाद पोस्टर के जरिए नागरिकता संशोधन कानून का विरोध दर्ज कराता यु
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शहर के बाजार शुक्रवार को बंद रहे। किसी संगठन ने बंद का आह्वान नहीं किया था। बावजूद विभिन्न इलाकों में दुकानों के शटर डाउन रहे। कुछ जगहों पर सुबह में चाय पानी की दुकानें खुली रहीं, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद अधिकांश दुकानें बंद हो गई। इसके चलते करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।
केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को अंदरखाने बंद का आह्वान किया गया था। हालांकि किसी भी संगठन ने बंद का आह्वान नहीं किया था, लेकिन कारोबारियों ने खुद शटर डाउन रखा। इसके चलते आजाद रोड, कोट बाजार, दानिशमंदान, बेगम सराय, मुरादाबादी गेट, कोर्ट चौराहा, कोर्ट बाजार, शफातपोता, कटरा गुलाम अली, गुजरी, बसावनगंज, नौबत खाना, बाजार रज्जाक, नल चौराहा, लकड़ा बाजार आदि इलाकों में पूरी तरह बंदी रहे। इसके चलते रोजमर्रा की दुकानों के अलावा मेडिकल स्टोर्स तक बंद रहे।
अमरोहा में शुक्रवार की सुबह बंद पड़ी दुकानें।- फोटो : JPNAGAR