फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-पत्थर से भरीं सड़कें

विज्ञापन
अमरोहा के कोट चौराहे पर दुकानों की ओट में छिपकर उपद्रवियों को पकड़ने की जद्देजहद करती पुलिस। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। सुबह से बाजार में छाई खामोशी दोपहर में टूट गई। दोपहर अचानक उपद्रवियों की भीड़ सड़क पर निकल आई। देखते ही देखते बवाल शुरू हो गया। कोट चौराहे की सड़कें ईंट पत्थर से पट गई। धू-धूकर तीन बाइक जल उठी। पुलिस पर रुक-रुककर छतों से ईंटें बरसती रही। करीब चार घंटे तक कोट चौराहे पर बवाल चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख चौराहा कोट शुक्रवार को उपद्रवियों के बवाल का शिकार हो गया। सुबह से ही दुकान बंद रहने से बाजार में खामोशी छाई रही। जैसे किसी तूफान के आने की खामोशी थी। दोपहर दो बजे के बाद उपद्रवियों की भीड़ सड़कों जमा होने लगी। कोट चौराहे पर पहुंची भीड़ ने बवाल शुरू कर दिया। तीन बाइकों में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइकों से आग की ऊंची लपटें उठने लगी। जब तक पुलिस फोर्स पहुंचती तब तक बाइकें जल चुकी थी। इसके बाद पुलिस फोर्स देखकर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। कोट चौराहे की चारों सड़कों ईंट पत्थर बिछ गई। बवाल बढ़ता देख एसपी मौके पर पहुंच गए। यहां चार घंटे बवाल चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें