फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शासन के पाले में गांगन नदी पर फोरलेन पुल का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोरलेन पुल के निर्माण पर एमडीए खर्च करेगा 35 करोड़ रुपये
विज्ञापन

- मलकद्दा गांव के लोगों को लकड़ी के पुल जाएगा छुटकारा
- कांठ रोड से सीधा जुड़ जाएगा नया मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। गांगन नदी पर बनने वाले फोरलेन पुल का प्रस्ताव शासन के पाले में है। फोरलेन पुल के निर्माण से नया मुरादाबाद कांठ रोड सीधा जुड़ जाएगा। साथ ही मलकद्दा गांव के लोगों को लकड़ी के पुल से छुटकारा भी मिल जाएगा।
नया मुरादाबाद, आवास विकास परिषद की बुद्धि विहार काॅलोनी, शिवालिक आवासीय योजना और कांठ रोड के बीच सीधी कनेक्टिविटी के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकास प्राधिकरण ने पुल निर्माण का प्रस्ताव सेतु निगम के माध्यम से शासन को भेजा है। एमडीए के अफसरों के मुताबिक प्रस्तावित पुल करीब 179 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे कांठ से नया मुरादाबाद की रहा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

अभी कांठ रोड से नया मुरादाबाद जाने के लिए सोनकपुर फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली रोड होकर जाना पड़ता है।
गांगन नदी पर फोरलेन पुल बनने से सीधे हर्बल पार्क तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं शिवालिक आवासीय योजना के तहत आने वाले डिडौरा, डिडौरी, रसूलपुर सुनवाती, फाजलपुर, आंबेडकर गांव समेत करीब 11 गांवों को नया मुरादाबाद से जुड़ जाएंगे। अभी फाजलपुर और आंबेडकर गांव के लोग गांगन नदी पार करने के लिए लकड़ी के पुल का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि नया मुरादाबाद में हर्बल पार्क के पास गांगन नदी पर फोरलेन पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें