फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दोस्तों के साथ कलियर घूमने गया प्राॅपर्टी डीलर लापता, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

दोस्तों के साथ शनिवार की दोपहर कलियर घूमने गया प्रॉपर्टी डीलर लापता हो गया है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के दोस्तों को हिरासत में लिया है। दोस्तों ने बताया कि पैर फिसलने से प्रापर्टी डीलर नहर में गिर गए थे। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बुद्ध बाजार निवासी अल्ताफ (60) प्रॉपर्टी डीलर हैं। अल्ताफ के परिवार में पत्नी शहजादी, बच्चे शादाब, मैराब, रब्बानी, इस्तकार और रवीना है। प्रॉपर्टी डीलर शनिवार की दोपहर एक बजे दोस्त हसनैन निवासी उमरी सब्जीपुर और दो अज्ञात दोस्त संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मुबरकापुर बंद के साथ कलियर गए थे। रात में अल्ताफ ने अपने बेटे रब्बानी को फोन कर बताया कि वह निकल रहे है। घर में खाना तैयार करा लेना। देर रात तक पिता के नहीं पहुंचने पर बेटा परेशान हो गया। उसने पिता को कॉल किया तो उनका मोबाइल नंबर लगातार बंद बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान परिजन कलियर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी के फुटेज खंगाले, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल सके। परिजनों के अनुसार दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वे चारों लोग नहर के पास से गुजर रहे थे। अचानक अल्ताफ का पैर फिसला और नहर में डूब गया। तीनों दोस्त पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस जांच में जुटी है। पाकबड़ा थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि वह उत्तराखंड पुलिस के संपर्क में हैं। इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें