फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रक से टकराई बस, लुधियाना जा रहे श्रमिकों में चीख पुकार, 13 लोग जख्मी

Mon, 15 Jan 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कोहरा छाया रहने के कारण हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। सभी काम के सिलसिले में लुधियाना जा रहे थे। 
विज्ञापन
मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में घने कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनोहरपुर गांव के पास खड़े ट्रक में निजी बस टकरा गई। बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी। मझोला पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


गोंडा से निजी बस शनिवार की रात करीब दो बजे 25 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। मनोहरपुर गांव के पास हाईवे पर रात करीब दो बजे घने कोहरे के कारण बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उस समय हादसे के चलते यात्री कराह रहे थे। पुलिस ने अन्य वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। बस में सवार बहराइच जिले के लक्ष्मण नगर निवासी चेतराम, गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के पचवलिया निवासी खुशी पुत्री मल्लू सिंह, उसके भाई सदर, देव और अर्जुन, गोंडा राम बाजार निवासी रामनरायण घायल हो गए। 
विज्ञापन


बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली किरण, बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विनय प्रकाश, बस्ती जिले के सनाह गांव निवासी खुश्बू, बलरामपुर जिले के रेहराबाजार निवासी उमेश कुमार, पिंटू, तुलाराम, श्रवण कुमार ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। कुछ लोग अन्य अस्पताल में इलाज कराने के लिए चले गए।

लुधियाना मजदूरी करने जा रहे थे

घायल पिंटू सिंह और उमेश कुमार ने बताया कि वे लुधियाना में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। हाईवे पर बस करीब 35 किमी रफ्तार से चल रही थी। इसी समय अचानक ट्रक से टकरा गई। कोहरे के कारण ट्रक की लाइट दिखाई नहीं दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें