फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक में यात्रियों ने झेली दुश्वारियां

विज्ञापन
problemfi in moradabad railway
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोहरे की वजह से लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन रविवार को मेगा ब्लॉक की भेंट चढ़ा। लक्सर पर ब्रिज नंबर 1255 के ब्लॉक को बदलने के लिए रविवार सुबह 8.20 बजे से 10.20 बजे तक ब्लॉक लिया गया। डाउन लाइन पर लिए गए ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे अपने जर्जर हो चुके पुलों को मजबूती देने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

मंडल के मुरादाबाद सहारनपुर रेल मार्ग पर लक्सर और रायसी के बीच सोलह किलोमीटर पटरियों पर मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान ओएचई लाइन भी ब्लाक रही। ट्रैक पर रविवार सुबह 7.20 से शाम 7.30 बजे तक ट्रैक पर कार्य किया गया। लक्सर पर पुल की मरम्मत कराने के साथ ही बुंदकी के पास ओएचई लाइन पर मरम्मत के कामों की वजह से सुबह 8.40 बजे से 2.40 बजे तक ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक करीब 3.50 बजे खोला गया। इस दौरान 12369 कुंभ एक्सप्रेस को 65 मिनट और चार मालगाड़ियों को भी 50-50 मिनट तक ट्रैक पर ही खड़ा रखना पड़ा।
कुछ रद्द की, बाकी लेट चली
ब्लॉक की वजह से चंदौसी ऋषिकेश पैसेंजर (अप व डाउन ) ट्रेन रद्द रही। जम्मूवती गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन अंबाला, दिल्ली गाजियाबाद से होकर मुरादाबाद रेल मार्ग से गुजारी गई। लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन मुरादाबाद तक चली। अमृतसर गोरखपुर एक्सप्रेस (22424) ट्रेन आधे घंटे देरी से चलेगी। इस दौरान मेल, एक्सप्रेस, स्पेशल और मालगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद दस घंटे लेट आई सहारनपुर पैसेंजर
गरीबरथ 12204 एक घंटा, जननायक एक्सप्रेस 15211 दो घंटा, डबलडेकर 12583 एक घंटा, लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर 54251 दस घंटा, मुरादाबाद नजीबाबाद पैसेंजर 54395 एक घंटा, मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर 54056 आधे घंटे समेत दर्जनों ट्रेनें मुरादाबाद स्टेशन पर लेट ही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें