फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: झांकी कलाकारों और अतिथियों को बांटे पुरस्कार

Wed, 09 Sep 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर मेला कमेटी बिलारी की ओर से नगर के मंदिर पौड़ाखेड़ा परिसर में आयोजित समारोह में झांकी, कलाकारों और अतिथियों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोमवार शाम बिलारी नगर में नगर मेला कमेटी के तत्वावधान में फूलडोल शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा में शामिल झांकियों के कलाकारों को उत्साहवर्धन के लिए समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों को भी नगर मेला कमेटी ने शील्ड देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रपाल सिंह, भाजपा नेता नरेश यादव, भाजपा नेता डॉ. सीपी सिंह आदि मुख्य थे। समारोह में बिलारी थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह समेत उनके अधीनस्थ स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। शोभायात्रा निकलवाने में सहयोग करने वाले तथा पतंग प्रतियोगिता और कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन में सहयोग करने वाले मेला कमेटी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन, दुष्यंत चौहान, पंकज चौहान, कौशल ठाकुर, अभिषेक शर्मा, बृजरतन प्रजापति, नीरज रुहेला, विकास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें