मुरादाबाद। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार में की गई निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने की शिकायत शासन तक पहुंच गई है। शिक्षा मंत्रालय ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजा है। मुरादाबाद समेत प्रदेश मे अन्य जिलों के अभिभावकों ने शिकायत की थी।
बुद्धि विहार निवासी आशीष रस्तोगी ने संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद, नोडल अधिकारी शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को पत्र भेजकर निजी स्कूलों मनमानी फीस वसूलने की शिकायत की थी। पत्र में कहा था उनके जैसे लाखों अभिभावक लॉकडाउन में कारोबार ठप होने से बच्चों की स्कूल फीस जमा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से पूरी फीस लेने और प्राइवेट नौकरी एवं छोटे व्यापारियों से ट्यूशन फीस लेने केआदेश करने की मांग की थी। आशीष और अन्य जिलों के अभिभावकों की शिकायतों को मंत्रालय ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के पास भेजी है।