फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार निजी अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार निजी अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल उसके साथी का इलाज छजलैट के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के चांद नगर, गुलड़िया निवासी आदिल (24) छजलैट स्थित एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट था। शुक्रवार की रात आदिल अपने साथी अस्पताल के ही कर्मचारी अनवर (23) निवासी छजलैट के साथ बाइक से भीकनपर स्थित ढाबे पर खाना लेने के लिए जा रहा था। तभी मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गांव भीकनपुर के सामने अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर गिरे युवकों पर अज्ञात वाहन का टायर चढ़ जाने से आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया और अनवार को भी काफी चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए छजलैट के एक निजी अस्पताल में लाया गया। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन आदिल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान शनिवार की तड़के उसकी मौत हो गई। आदिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आदिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।




दो साल पहले हुई थी आदिल की शादी
कांठ। सड़क हादसे में मृत आदिल अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके एक 11 महीने का बेटा भी है। उसकी मौत से पत्नी नरगिस, पिता गुलशेर, मां, भाइयों व परिवारजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें