फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्राइवेट कंपनी कर्मचारियों पर पीटने का लगाया आरोप

Sun, 07 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। गांव खतापुर निवासी चंद्रपाल ने एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उसने छह महीने पहले एक प्राइवेट कंपनी से ऋण लिया था। वह तभी से निर्धारित किश्त अदा करता आ रहा है। इस माह वह पूरी किश्त जमा नहीं कर पाया। आरोप है कि शुक्रवार की शाम कंपनी के दो कर्मचारी उसे घर से उठाकर छजलैट ले आए। यहां कंपनी कार्यालय में उसे पीटा गया। इसके बाद एक कर्मचारी घायलावस्था में उसे घर छोड़ गया। पीड़ित ने रात को ही छजलैट थाने आकर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी कांठ भेज कर इलाज और परीक्षण कराया है। शनिवार को फिर परिजनों के साथ थाने आए पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर कंपनी के कार्यालय पर पूरा दिन ताला लटका रहा। एसएचओ संजय कुमार पांचाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें