फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में सजा काट रहे कैदी की मौत

सार

जिला जेल में शुक्रवार देर रात दहेज हत्या के कैदी की हालत बिगड़ गई।सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। जिला जेल में शुक्रवार देर रात दहेज हत्या के कैदी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि अमरोहा जनपद के धनौरा थानाक्षेत्र के कपसुआ निवासी विजय सिंह (63) को दहेज हत्या के मामले में 22 जून 2015 को जेल भेजा गया था। 14 जून 2018 को अमरोहा स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या- दो की अदालत से उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। शुक्रवार देर रात विजय सिंह की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, शनिवार सुबह साढ़े छह बजे कैदी विजय की मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें