फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रधानाचार्य के बेटे को ट्रेन में नशा सुंघाकर लूटा

Mon, 24 Nov 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने कुंदरकी क्षेत्र के उमर इंटर कालेज जलालपुर खास के प्रधानाचार्य कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी इश्तेकार अली के बेटे नावेद सैफी को नशा सुंघाकर लूट लिया। छात्र नावेद पंजाब प्रांत के भाठिंडा शहर की एक यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रहा है। बताते है कि नावेद पंजाब से पहले दिल्ली आया और वहां से कुंदरकी को आने के लिए दिल्ली बरेली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। कहीं रास्ते में जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने नावेद को नशा सुंघा दिया और नशे की हालत में हो जाने पर उसका मोबाइल, नकदी, बैग में रखा सामान आदि लूट ले गए। नशे की हालत में होने की वजह से नावेद मुरादाबाद के वजह से चंदौसी पहुंच गया तो वहां से कुछ होश आने पर छात्र ने किसी यात्री को ही पिता का मोबाइल नंबर बताया तब सूचना पर परिवार वाले चंदौसी लेकर घर आए। चौबीस घंटे बीतने के बाद भी छात्र का नशा नहीं उतर पा रहा है। परिजनों ने कुंदरकी सीएचसी में लेकर जाकर उसका उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें