फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी का आरोप लगा कर्मचारी का उत्पीड़न करने के आरोप में होटल स्वामी गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। चोरी का आरोप लगाकर होटल कर्मी का उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में घटना के होटल स्वामी शानू को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


भोजपुर क्षेत्र में स्थित होटल स्वामी शानू पर कर्मचारी अशोक कुमार के परिजनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप था कि होटल स्वामी ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर अशोक कुमार का उत्पीड़न किया था जिससे उसने 18 दिन पहले भगतपुर क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

भगतपुर क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी सरिता ने भगतपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसके पति अशोक कुमार भोजपुर थानाक्षेत्र में गोधी हमीरपुर स्थित होटल में साफ सफाई का काम करते थे। एक नवंबर की रात को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन होटल स्वामी के पास जानकारी लेने पहुंचे तो उसने सही जानकारी नहीं दी। बताया कि वह ड्यूटी पर आया ही नहीं। इसके बाद सरिता और उनके परिजन भगतपुर थाने पहुंच गए और गुमशुदगी दर्ज कराई। दो नवंबर को पता चला कि जलालपुर हाल्ट के पास एक नवंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव देखकर मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी होटल स्वामी शानू निवासी हटहट गोधी हमीरपुर थाना भोजपुर हाल निवासी असलातपुरा गलशहीद को भगतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें