फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटाप लिस्ट में नाम दिखाने के बहाने प्रिंसिपल ने किया रेप

Wed, 18 Jan 2017 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
भगतपुर में रहने वाली 12वीं की नाबालिग छात्रा को लैपटॉप की सूची में नाम दिखाने के बहाने 45 वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल ने कटघर थानाक्षेत्र में रेप किया। वारदात के बाद धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी परिजनों की दी तो वह छात्रा के भाई की हत्या कर देगा।
विज्ञापन


छात्रा दो माह तक चुप रही, हालांकि परिजनों ने जब उसकी चुप्पी का कारण पूछा तो उसने आपबीती बयां की।  कटघर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता भगतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहती है। भगतपुर स्थित विद्या निकेतन इंटर कालेज से 12वीं पास है।

वर्तमान में एसएससी की तैयारी कर रही है, कोचिंग पढ़ने के लिए रामपुर दोराहा आती है। आरोप है कि गत 16 नवंबर को वह रामपुर दोराहा पहुंची तो वहां पर विद्या निकेतन इंटर कालेज का प्रिंसिपल पृथ्वी सिंह बाइक लेकर खड़ा था। प्रिंसिपल ने छात्रा से कहा कि उसका नाम लैपटॉप के लिए सूची में आया है।
विज्ञापन


सूची में नाम दिखाने के बहाने छात्रा को बाइक पर बैठाकर डियर पार्क के पास एक मकान में ले गया, वहां पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया। छात्रा बेसुध हुई तो आरोपी ने उसके साथ रेप किया, होश में आने पर छात्रा ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर मामले की जानकारी किसी को दी तो वह छात्रा के भाई की हत्या कर देगा।

छात्रा के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, वह धमकी से डर गई और परिजनों को मामले की जानकारी देने के बजाय चुप्पी साधे रही। परिजनों ने छात्रा को गुमसुम देखकर उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती सुना दी।

पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी से शिकायत के आधार पर कटघर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ कटघर एसपी सिंह ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें