फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना किया पूरा : राजेश

Fri, 03 Jul 2026 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा पहुंचे। उनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जसपुर मार्ग पर स्थित बैंक्वेट हाॅल में शाम को पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष आकाश पाल के साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। राजेश यादव ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने के लिए कश्मीर कूच किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर उनका सपना पूरा किया है। अब कश्मीर में भी पूरे भारत के समान देश का संविधान चलता है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर दौड़ रहा है। प्रदेश में कानून का राज है। अपराधी और गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के हित में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी जिसे भी विधानसभा चुनाव में टिकट देगी सभी कार्यकर्ता उसी को चुनाव लड़ाएंगे। राजेश यादव का गांव रामूवाला गनेश स्थित लक्ष्य फार्म पर भी कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया। नगर के तिकोनिया पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। उन्हें गीता की पुस्तक भेंट की गई। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, शिवेंद्र गुप्ता, पवन पुष्पद, सभासद सुधीर नायक, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति, दीपक वाल्मीकि, सुरेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 10, 11, 12, 13 कैप्शन फोटो के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें