फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डाॅ.आंबेडकर का बोर्ड लगाने को लेकर 20 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बकैनियां चांदपुर गांव में डाॅ.आंबेडकर के नाम का बोर्ड लगाने को लेकर आपत्ति सामने आने पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाने के दरोगा विनीत कुमार की ओर से एसडीएम बिलारी न्यायालय में बकैनिया चांदपुर गांव निवासी ब्रजपाल सिंह आदि 20 लोगों के खिलाफ गांव में शांतिभंग करने की आशंका जताते हुए चालानी रिपोर्ट भेजी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बकैनिया चांदपुर गांव में खाद के गड्ढों वाली जमीन के निकट एक समाज विशेष के लोगों ने शासन प्रशासन की अनुमति के बगैर डाॅ. भीमराव आंबेडकर के नाम का बोर्ड लगा दिया था। गांव में दूसरे पक्ष के लोगों ने इस आपत्ति जताई थी। ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने बोर्ड लगाने वालों को समझा बुझाकर बोर्ड हटवा दिया गया था। पुलिस की ओर से यह भी हिदायत दी गई थी कि शासन की अनुमति के बिना कोई बोर्ड नहीं लगाया जाएगा।
बिलारी पुलिस द्वारा भेजी गई चालानी रिपोर्ट को एसडीएम न्यायालय ने स्वीकार कर लिया और पुलिस रिपोर्ट में आरोपी बनाए गए सभी ग्रामीणों को नोटिस जारी कर अदालत में तलब कर लिया। मंगलवार को आरोपियों ने एसडीएम बिलारी की अदालत में हाजिर होकर निर्धारित धनराशि के निजी मुचलके दाखिल किए तथा अदालत को भरोसा दिलाया कि वह गांव में किसी प्रकार की शांतिभंग होने की कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।एसडीएम न्यायालय सूत्रों से आरोपी पक्ष के अदालत में हाजिर होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें