कुंदरकी। कोर्ट में विचाराधीन पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फैसला करने को दवाब के लिए आरोपी द्धारा बाइक रोककर पिता पुत्री के ऊपर तमंचा तान ने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मारपीट और गाली गलौच की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित लड़की ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीती 24 जनवरी को वह अपने पिता के साथ गांव से कुंदरकी को सामान खरीदने आ रही थी तभी गांव का ही युवक ने अपने साथी के साथ आकर मौसमपुर गांव के पास हमारी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा कर रोक लिया और पुराने मुकदमे के फैसले के लिए दवाब बनाया। कहने लगा कि फैसला कर ले, इस बात को लेकर हमारे ऊपर तमंचा तान दिया। आरोप है कि इस दौरान मारपीट व गाली गलौच करने लगा व जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगा कि अभी जेल से आया हूं दोबारा जाने में कोई परेशानी नहीं है मुझे, अगर तुमने मुझसे फैसला नहीं किया तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दूंगा, यह धमकी देते हुए वहां से चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अनस और रियाज उर्फ छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।