फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ द्वारा संचालित ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित मुरादाबाद में एचएस चड्ढा इंटरनेशनल टेनिस कप में शनिवार को दूसरे दिन भी कई मुकाबले हुए। पुलिस अकादमी के गेम्स क्लब में खेले गए मैचों में मास्टर वर्ग के खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। 50 वर्ष आयु वर्ग में मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने नोएडा के नवीन को 6-2, 6-2 से हराया।
विज्ञापन

इसी वर्ग में हर्षवर्धन ने अमित रंजन को हराया। विजय वर्मा ने शलभ सिंह पुरिया को शिकस्त दी। मुजफ्फरनगर के जतिन विश्नोई ने 35 वर्ष आयु वर्ग में आयुष मित्तल को 6-3, 6-2 से हराया। मुंबई के गौतम गॉडगिल ने विपिन को 6-1, 6-0 के स्कोर से हराया। 45 वर्ष आयु वर्ग में नीतेश रूंगटा को आमिर हसन ने 7-5, 6-4 से शिकस्त दी। 40 वर्ष आयु वर्ग में दिल्ली के पुनर भसीन ने नोएडा के फरीद उस्मानी को 6-4, 6-4 से पराजित किया। टूर्नामेंट के सचिव अवनीश रस्तोगी ने बताया कि प्रतियोगिता में चार विदेशी खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें आयरलैंड, थाईलैंड व चेक गणराज्य के खिलाड़ी हैं।
-

यह मुकाबले भी खेले गए
गोल्ड मेडल विजेता लक्षित एवं चंद्रील सूद की जोड़ी ने विविध व मयंक की जोड़ी को 6-0, 6-0 से पराजित किया। लक्षित सूद ने 30 वर्ष आयु वर्ग में पंजाबी बाग क्लब के चीफ कोच मयंक को 6-0, 6-1 से हराया। 50 वर्ष आयु वर्ग में बंटी तालान ने जयप्रकाश को पराजित किया। 60 वर्ष आयु वर्ग में अनिल निगम को मनोज खेमू ने पराजित किया। इसी वर्ग में रोहिणी क्लब के पवन जैन ने गिरीश कत्याल को हराया। दिल्ली के राजन बेरी ने हल्द्वानी के डीएस रावत को हराया। सोलन के हतिंद्र पवार को दीपक ने 6-0, 6-1 से मात दी।
विज्ञापन

-

आज होंगे विदेशी खिलाड़ियों के मुकाबले
टूर्नामेंट सचिव अवनीश रस्तोगी ने बताया कि विदेश में रहने वाले खिलाड़ियों के मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। शनिवार को स्टैग निवासी राकेश कोहली ने 65 वर्ष आयु वर्ग में राजू को 6-2, 6-3 से हराया। टूर्नामेंट में हरेंद्र सिंह, अमिताभ चतुर्वेदी, संजय शाह, करनवीर, डॉ. एसके राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें